लातविया का रेजिडेंस परमिट

लातविया का रेजिडेंस परमिट (Uzturēšanās atļauja लातवियाई में) एक ऐसा दस्तावेज है, जो किसी विदेशी नागरिक को परमिट के प्रकार के आधार पर निश्चित या अनिश्चित काल के लिए लातविया गणराज्य में निवास (रहने, काम करने, अध्ययन या व्यवसाय करने) करने का अधिकार प्रदान करता है।

यदि आप लातविया में 90 दिनों से अधिक का समय बिताना चाहते हैं और साथ ही अन्य शेंगेन देशों (शेंगेन क्षेत्र के सदस्य) की यात्रा करना चाहते हैं, तो लातविया का रेजिडेंस परमिट आपके जीवन को बहुत आसान बना देता है क्योंकि अगर किसी व्यक्ति के पास एक शेंगेन देश का रेजिडेंस परमिट है तो वह बिना किसी वीजा या अन्य दस्तावेज़ के किसी भी अन्य शेंगेन देश की यात्रा कर सकता है।

वर्तमान में लातविया गणराज्य द्वारा दो मुख्य प्रकार के रेजिडेंस परमिट जारी किए गए हैं : स्थायी और अस्थायी।

यदि आप व्यक्तिगत रूप से लातविया या यहाँ रहने वाले किसी ऐसे व्यक्ति को नहीं जानते, जो आपको रेजिडेंस परमिट (जैसे कि ईयू सिटिजनशिप, फैमिली रीइंफोर्समेंट, फैमिली इमिग्रेशन, लातवियाई वंश आदि) का अधिकार दिलवा सकता है, तो भी लातविया का रेजिडेंस परमिट प्राप्त करने के दो प्रमुख तरीके:

  • अचल संपत्ति की खरीद / अधिग्रहण के आधार पर प्राप्त रेजिडेंस परमिट।
    • यदि आप लातविया में उपयुक्त संपत्ति खरीदने के इच्छुक और सक्षम हैं तो आपके पास अचल संपत्ति की खरीद के आधार पर 5 साल का रेजिडेंस परमिट प्राप्त कर सकते हैं
  • निवेश के आधार पर प्राप्त रेजिडेंस परमिट।

इन सभी विकल्पों के अपने ही लाभ और हानियाँ हैं। हम आपको सबसे उपयुक्त विकल्प चुनने में मदद कर सकते हैं।

स्टेट लैंड सर्विस के आंकड़ों के अनुसार, जब से लातविया में अचल संपत्ति के अधिग्रहण के आधार पर रेजिडेंस परमिट देने का नियम लागू हुआ है, तब से लातविया में लगभग 500 मिलियन लैट्स का निवेश किया गया है। ऑफ़िस ऑफ़ सिटिजनशिप एंड माइग्रेशन अफेयर्स की रिपोर्ट के अनुसार, रियल एस्टेट पर आधारित आवेदनों में केवल 3.4% को रेजिडेंस परमिट देने से इनकार किया गया है, और इसका कारण ये था कि इन सभी आवेदनों में झूठी सूचना या नकली दस्तावेज़ दिए गये थे और या फिर निवेशक मूल रूप से आवेदन करने के योग्य नहीं थे।

कई लोगों के लिए, लातविया में रेजिडेंस परमिट का सबसे बड़ा लाभ यह है कि वे बिना किसी भी वीजा या अन्य औपचारिकता के अन्य शेंगेन देशों में प्रवेश करने का अधिकार भी प्राप्त कर लेते हैं, जिससे यूरोप में व्यवसाय की देखरेख करना बहुत आसान हो जाता है और कभी भी वीजा सम्बन्धी दस्तावेजों को तैयार करने या किसी दूतावास पर जाने के बारे में सोचना भी नहीं पड़ता।

हालांकि, इसके अन्य फायदे भी हैं:

  • वीज़ा के उद्देश्य से अपने दो स्तर तक के रिश्तेदारों को आमंत्रित करने का अवसर मिलता है।
  • शेंगेन ज़ोन के बाहर के कई देशों के लिए भी वीजा प्राप्त करने की सरल प्रक्रिया। (अमेरिका, कनाडा, न्यूजीलैंड आदि)
  • अपने जीवनसाथी और छोटी उम्र के बच्चों के लिए भी स्वत प्राप्त रेजिडेंस परमिट।
  • यूरोपीय संघ में रियायती या मुफ्त शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार।
  • यूरोपीय संघ के भीतर नए व्यावसायिक अवसर।
  • एक लातवियाई रेजिडेंस परमिट के धारक को कुछ सामाजिक विशेषाधिकार भी प्राप्त होते हैं, जैसे चिकित्सा उपचार, मातृत्व लाभ, बेरोजगारी भत्ता आदि।
  • लातवियाई रेजिडेंस परमिट के धारक को मतदान का अधिकार, चुनावों में हिस्सा लेने और सरकारी संस्थानों और अन्य राज्य प्राधिकरणों में पद ग्रहण करने के अलावा, लगभग सभी अन्य अधिकार प्राप्त होते हैं।
  • लातविया में ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त करने का अवसर।

निवेश या अचल संपत्ति के आधार पर रेजिडेंस परमिट प्राप्त करने सम्बन्धी अधिक जानकारी के लिए, हमारी साइट के बाकी हिस्सों को देखें या हमसे संपर्क करें